उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

धार्मिक स्थलों पर पहुंचे राज्यपाल, आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति का किया उल्लेख

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने सोमवार को नैनीताल स्थित मां नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

राज्यपाल ने मंदिर परिसर में दर्शन कर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया और प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  ईंधन संरक्षण को लेकर SSP नैनीताल की पहल,मोटरसाइकिल से पहुंचे कार्यालय,ईंधन संरक्षण का दिया संदेश

मंदिर दर्शन के बाद राज्यपाल नैनीताल स्थित गुरुद्वारा साहिब भी पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेककर अरदास की। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधन से व्यवस्थाओं की जानकारी भी प्राप्त की।

राज्यपाल ने कहा कि मां नयना देवी मंदिर में दर्शन करने पर उन्हें विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मिक शांति का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि नैनीताल के धार्मिक स्थल अपनी आस्था और आध्यात्मिक वातावरण के लिए विशेष पहचान रखते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  19 किलो से अधिक डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई जारी

उन्होंने कहा कि नैनीताल झील के समीप स्थित गुरुद्वारा साहिब भी एक शांत और प्रेरणादायी स्थल है, जहां आने पर आत्मिक संतोष और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक टक्कर, वाहन में फंसे चालक को कटर से निकाला गया

राज्यपाल ने कहा कि ऐसे धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है।