उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड – प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 28 और 29 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार 28 अप्रैल को नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि, तेज बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में नशा मुक्त समाज की पहल, पुलिस ने कैंपस में चलाया अभियान….

इसी तरह 29 अप्रैल को देहरादून, टिहरी समेत अन्य पर्वतीय जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने 28 से 30 अप्रैल के बीच राज्य के अन्य जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें कहीं-कहीं गर्जन, बिजली चमकने, हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में सड़क सुरक्षा पर पुलिस का कड़ा रुख, नियम उल्लंघन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

इसको देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आपदा प्रबंधन प्रणाली के तहत नामित सभी अधिकारियों और विभागीय नोडल अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में बाल अधिकार आयोग की सख्त समीक्षा, बच्चों की सुरक्षा पर दिए अहम निर्देश

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करें।

संभावित खराब मौसम को देखते हुए राज्य में सतर्कता बढ़ा दी गई है और सभी संबंधित विभागों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।