उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग का एक्शन, 12 दुकानों पर कार्रवाई….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – क्षेत्र में संचालित देशी और विदेशी मदिरा दुकानों से मिल रही शिकायतों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। ललित मोहन रयाल के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार को शहर की विभिन्न शराब दुकानों पर छापेमारी कर व्यापक जांच की।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत, भीमताल में सीएम धामी का खास संबोधन….

आबकारी टीम ने काठगोदाम, नैनीताल रोड, तिकोनिया, लोहरियासाल और कुसुमखेड़ा सहित कुल 12 दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई दुकानों में स्टॉक रजिस्टर अपडेट न होना, सीसीटीवी कैमरे बंद पाए जाना और नई दरों की रेट लिस्ट प्रदर्शित न होना जैसी अनियमितताएं सामने आईं।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम से मुंबई सफर होगा किफायती, किराये में 30% तक कमी संभव….

इन कमियों पर संबंधित दुकानों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई और आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिला आबकारी अधिकारी को भेजी गई है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभी विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए कि मदिरा की बिक्री केवल निर्धारित मूल्य पर ही की जाए और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। चेतावनी दी गई कि भविष्य में अनियमितता मिलने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  घर में अचेत मिले दवा व्यापारी, पुलिस जांच में जुटी….

अभियान के तहत आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों और नियमों के उल्लंघन पर लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।