उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

तकनीकी सर्विलांस से पकड़ा गया शातिर साइबर फ्रॉड….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी/नैनीताल – जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में कोतवाली हल्द्वानी और लालकुआं पुलिस की संयुक्त टीम ने साइबर धोखाधड़ी के एक शातिर वारंटी इमरान पुत्र रईस निवासी गदरवास, थाना खोह, जिला डीग (राजस्थान) को 06 अप्रैल 2026 को थाना कामा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और अपनी पहचान छिपाकर गिरफ्तारी से बच रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड विकास, सुशासन और नवाचार का मॉडल राज्य बनकर उभरा : मुख्यमंत्री धामी

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर दबिश देकर यह सफलता हासिल की। अभियुक्त के खिलाफ धारा 420, 120 बी आईपीसी और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत वाद संख्या 2110/2021 व 2119/2021 दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 गौरव जोशी, कां0 संतोष बिष्ट, अपर उप निरीक्षक प्रेम नेगी और कां0 आनंद पुरी शामिल रहे। एसएसपी ने कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैक्टर चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो इनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार, ट्रैक्टर - ट्रॉली बरामद