उत्तराखण्ड क्राइम नैनीताल

नशे में गाड़ी चलाना पड़ा भारी, नैनीताल पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ तेज….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत सख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में कालाढूंगी और काठगोदाम क्षेत्रों में सघन चेकिंग के दौरान दो चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के तहत 5 अप्रैल 2026 को सीओ रामनगर सुमीत पांडे के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में कोटाबाग चौकी क्षेत्र में चेकिंग की गई। इस दौरान टैम्पो ट्रैवलर (PB 01 D 6577) को रोका गया, जिसमें चालक बलविंदर सिंह (43 वर्ष), निवासी होशियारपुर पंजाब, हाल निवासी जंगपुरा रोड भोगल नई दिल्ली, अत्यधिक नशे की हालत में पाया गया। पुलिस ने उसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185/207 के तहत गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे स्टेशन-रोडवेज क्षेत्र में वारदात करने वाला गैंग गिरफ्तार….

कालाढूंगी पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह राणा, कांस्टेबल प्रकाश बडाल, किशन नाथ और मिथुन कुमार शामिल रहे।

वहीं काठगोदाम क्षेत्र में सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान कार (UK 01 TA 3199) चालक प्रभात कुमार, निवासी गठिया नैनीताल, को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने उसके खिलाफ भी धारा 185/207 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन सीज कर चालक को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  बरामद लकड़ी और आंकड़ों में अंतर से जांच पर उठे सवाल….

काठगोदाम पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कुमकुम धनिक और कांस्टेबल कारज सिंह शामिल रहे।

पुलिस की अपील:
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे में वाहन चलाना न केवल स्वयं के लिए बल्कि अन्य लोगों के लिए भी जानलेवा हो सकता है। यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग करें।

यह भी पढ़ें 👉  हवन के साथ डीपीएस हल्द्वानी में नए सत्र का शुभारंभ….