उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

इंस्पेक्टर से DySP बने उमेश कुमार मलिक और वेद प्रकाश भट्ट, SSP ने पहनाए स्टार….

ख़बर शेयर करें -

नैनीतालउत्तराखंड पुलिस में लंबे समय से सेवाएं दे रहे दो अनुभवी अधिकारियों को पदोन्नति का सम्मान मिला है। उमेश कुमार मलिक और वेद प्रकाश भट्ट को निरीक्षक (इंस्पेक्टर) पद से पदोन्नत कर पुलिस उपाधीक्षक (DySP) बनाया गया है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा एक गरिमामयी ‘पीपिंग सेरेमनी’ का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों अधिकारियों को ‘UPS’ बैच लगाकर औपचारिक रूप से नए पद पर अलंकृत किया गया। एसएसपी ने दोनों अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी कोतवाली में भावुक पल, 4 पुलिस कर्मियों की गरिमामयी विदाई….

दोनों अधिकारियों ने वर्ष 2002 में उपनिरीक्षक (SI) के रूप में पुलिस सेवा की शुरुआत की थी और विभिन्न जनपदों व महत्वपूर्ण इकाइयों में अपनी सेवाएं दीं।

उमेश कुमार मलिक ने देहरादून, पीटीसी मुरादाबाद, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, एसटीएफ, पुलिस मुख्यालय, सीआईडी हल्द्वानी और चंपावत में अहम जिम्मेदारियां निभाईं। वर्ष 2016 में वह इंस्पेक्टर बने थे।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य सरकार का उद्देश्य: मदरसों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ना….

वेद प्रकाश भट्ट ने पीएसी (31 और 40 वाहिनी), एसडीआरएफ, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल में सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में वह दलनायक पद पर पदोन्नत हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: युवती का चौकी में हंगामा, परिजनों से विवाद; युवक के साथ रहने की जिद........

कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने दोनों अधिकारियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। पदोन्नत अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए विभाग के प्रति समर्पण दोहराया।

इस मौके पर एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, सीओ रामनगर सुमित पांडे सहित कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।