उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

बनभूलपुरा में पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, मारपीट का वीडियो वायरल…….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानीबनभूलपुरा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस की मौजूदगी में ही दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। जानकारी के अनुसार यह घटना करीब दो दिन पुरानी बताई जा रही है। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया,

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन: करोड़ों की जमीन ठगी का आरोपी गिरफ्तार….

 

लेकिन लोग आपा खो बैठे और एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है और पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है। साथ ही बनभूलपुरा थाना पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि इस तरह की घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। गौरतलब है कि बनभूलपुरा क्षेत्र पहले भी संवेदनशील रहा है, ऐसे में इस तरह की घटनाओं ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में शिविरों की सुरक्षा कड़ी, पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा….