उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

रुद्रपुर भाजपा कार्यालय में युवा मोर्चा पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों के सम्मान में जिला कार्यालय रुद्रपुर में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में किया गया, जिसमें संगठन से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर जिला अस्पताल में शुरू हुआ सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन अभियान….

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम् गीत तथा स्वागत भाषण के साथ हुआ। इस अवसर पर नवनियुक्त युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा धीरेन्द्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सह कार्यालय मंत्री सुरेंद्र चौधरी, मीडिया संयोजक विजय तोमर, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गेहलोत, युवा मोर्चा जिला महामंत्री शशांक वर्मा एवं विशाल चौहान सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में गृहमंत्री अमित शाह, जनसभा और प्रदर्शनी उद्घाटन में करेंगे शिरकत….

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में नशा तस्करों पर शिकंजा, डेढ़ लाख की स्मैक के साथ आरोपी दबोचा गया….