उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी में दर्दनाक घटना, लाइसेंसी रिवॉल्वर से ठेकेदार की मौत….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – गौलापार के कुँवरपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई। पत्नी से विवाद के बाद एक ठेकेदार ने कथित रूप से अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।

मृतक की पहचान कमलेश बेलवाल (40 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद के बाद कमलेश ने आवेश में आकर अपनी कनपटी पर गोली चला ली।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के नाम पर महिला की मौत का आरोप, नईम उर्फ नईम पहलवान गिरफ्तार

गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कब्जे में लिया हथियार

यह भी पढ़ें 👉  रविवार को हल्द्वानी में बदलेगा यातायात, श्रीराम बारात के लिए पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाइसेंसी रिवॉल्वर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रक ड्राइवर और दर्जी निकले स्मैक तस्करी के आरोपी, लालकुआं में पुलिस ने दबोचा

पोस्टमार्टम के बाद होगी आगे की कार्रवाई

शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।