उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

कार्यालय में जानलेवा हमला: शिक्षकों ने कहा—यह पूरे सिस्टम पर प्रहार….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी हल्द्वानी में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल एवं कुछ कार्मिकों पर उनके ही कार्यालय में हुए जानलेवा हमले के विरोध में शिक्षकों और कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है।

रविवार दोपहर बुद्ध पार्क में एकत्रित शिक्षकों और कर्मचारियों ने इस घटना को केवल एक अधिकारी पर नहीं, बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र पर हमला बताया। वक्ताओं ने कहा कि यह घटना न केवल निंदनीय बल्कि अत्यंत शर्मनाक है, जिससे सरकारी सेवकों की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रक हादसे में वैज्ञानिक की मौत के बाद शहर में आक्रोश, धरने में सुरक्षा सुधार की मांग….

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने आरोपियों के विरुद्ध अविलंब कठोरतम कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त दंड सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई। शिक्षक संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र न्यायोचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।