उत्तराखण्ड ज़रा हटके

लियाकत हुसैन के निधन पर शोक, परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदना….

ख़बर शेयर करें -

ताजपुर – क्षेत्र की जानी-मानी हस्ती एवं वरिष्ठ बसपा नेता डॉ. शमशाद अहमद के निवास पर समाजवादी आंदोलन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकबर नबी इदरीसी ने पहुंचकर उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि डॉ. शमशाद अहमद जैसे अनुभवी और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व की क्षेत्र को अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे जल्द स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा और मार्गदर्शन के लिए सक्रिय होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  5.10 लाख की मदद से लेकर महालक्ष्मी किट तक, रामनगर शिविर में पात्रों को मिला योजनाओं का लाभ

मुलाकात के दौरान आगामी विधानसभा एवं पंचायत चुनावों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। अकबर नबी इदरीसी ने कहा कि डॉ. शमशाद अहमद ने अपना संपूर्ण जीवन सादगी और जनहित के कार्यों को समर्पित किया है, जिससे क्षेत्र के लोग उनसे विशेष जुड़ाव महसूस करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ‘शिवा इंटरप्राइजेज’ से पहाड़ की खुशबू बाजार तक, कविता बिष्ट की पहल बनी मिसाल

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सरफराज सिद्दीकी ने भी उनसे मुलाकात कर आगामी जिला पंचायत चुनाव के संबंध में विचार-विमर्श किया। समाजवादी आंदोलन पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वसीम सिद्दीकी ने भी पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना।

इसके अतिरिक्त अकबर नबी इदरीसी ने मरहूम लियाकत हुसैन के परिजनों से मिलकर उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। लियाकत हुसैन मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुके थे। उन्होंने कहा कि लियाकत हुसैन एक नेकदिल और मिलनसार व्यक्ति थे, जिनका समाज में विशेष स्थान था। उनके निधन से क्षेत्र की अपूरणीय क्षति हुई है।