उत्तराखण्ड ज़रा हटके पौड़ी

पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया सीएम धामी का जोरदार स्वागत….

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार सुबह पौड़ी पहुंचे, जहां रांसी मैदान में उनका हेलिकॉप्टर उतरा। मुख्यमंत्री के आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।

मुख्यमंत्री धामी बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्टेकहोल्डर्स से संवाद करने के लिए पौड़ी पहुंचे हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी बजट से पहले जनप्रतिनिधियों, उद्यमियों, सामाजिक संगठनों और अन्य संबंधित पक्षों से सुझाव लेना है, ताकि विकास योजनाओं को और प्रभावी बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल धमकी कांड: 10 दिन पुरानी आईडी से 125 जगह भेजे गए बम ई-मेल.......

रांसी मैदान में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री धामी के दौरे को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। माना जा रहा है कि इस संवाद कार्यक्रम से स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों को नई दिशा मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  बढ़ी हुई पेंशन जारी करने की मांग को लेकर आंदोलनकारियों ने सौंपा ज्ञापन......