उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

नैनीताल कोर्ट को बम धमकी, बीडीडीएस और डॉग स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल स्थित डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मंगलवार सुबह जिला जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ, जिससे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह ईमेल सुबह 7:11 बजे आया, जिसमें 11:15 बजे अदालत परिसर को आरडीएक्स और आईईडी से उड़ाने की धमकी दी गई थी। संदेश में सुरक्षा एजेंसियों को चुनौतीपूर्ण भाषा का भी इस्तेमाल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सुबह-सुबह खौफनाक वारदात, मंडी में मिले दो शव….

सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस), डॉग स्क्वॉड और खुफिया टीमें तत्काल अदालत परिसर पहुंच गईं। एहतियात के तौर पर पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। संदिग्ध वस्तुओं की गहन जांच की जा रही है।

फिलहाल किसी भी प्रकार की विस्फोटक सामग्री मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ईमेल के स्रोत का पता लगाने के प्रयास जारी हैं और साइबर सेल को भी जांच में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पीढ़ियों का स्वाद बनी मैगी, 50 साल पर मिला डाक टिकट सम्मान….

सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून पुलिस की सख्ती, लाडपुर जंगल और लालतप्पड़ में मुठभेड़….