उत्तराखण्ड क्राइम देहरादून

देहरादून पुलिस की सख्ती, लाडपुर जंगल और लालतप्पड़ में मुठभेड़….

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – देहरादून में शहीद कर्नल आरसी शर्मा के पुत्र और गैस एजेंसी संचालक अर्जुन शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है और उन्हें उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, शहर में चल रही सघन नाकेबंदी और तलाशी अभियान के दौरान पहली मुठभेड़ रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर जंगल में हुई। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी किए जाने पर एक संदिग्ध ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे मौके से पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मिठाइयों में मिलावट पर कसेगा शिकंजा, रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले हल्द्वानी में खाद्य विभाग का विशेष अभियान

पहले आरोपी से मिली सूचना के आधार पर दूसरी कार्रवाई लालतप्पड़ क्षेत्र की एक खंडहर पड़ी फैक्ट्री में की गई। यहां भी पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दूसरे आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने अस्पताल पहुंचकर आरोपियों की स्थिति और पूरी कार्रवाई की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचे और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। हालांकि, पुलिस पूरे घटनाक्रम और संभावित साजिश के पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती, कालाढूंगी बाजार में खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ जांच; तीन खाद्य नमूने प्रयोगशाला भेजे

पुलिस का दावा है कि वारदात पेशेवर तरीके से अंजाम दी गई, जिससे भाड़े के शूटरों की आशंका जताई जा रही है। जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने घटना से पहले रेकी की थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अर्जुन शर्मा फल खरीदकर अपनी कार की ओर लौट रहे थे। कार से कुछ कदम पहले घात लगाए हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ज्वेलर्स से चोरी हुई सोने की चेन बरामद; दो गिरफ्तार