उत्तराखण्ड ज़रा हटके सितारगंज

वन संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की पहल, सितारगंज में अभियान….

ख़बर शेयर करें -

सितारगंज – बाराकोली रेंज, सितारगंज के अंतर्गत ढोलावन वन परिसर में वन एवं वन्यजीव संरक्षण, कानून प्रवर्तन, मानव–वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण, जन-जागरूकता और क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह–2026 भी मनाया गया, जिसमें ग्रामीणों को जंगलों को आग से बचाने और वन्यजीवों के साथ सुरक्षित सहअस्तित्व के लिए जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उम्र सिर्फ एक नंबर: 92 वर्षीय लक्ष्मण सिंह ऐठानी ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते दो पदक….

कार्यक्रम के दौरान ग्राम शहदोरा, अलीनगर, बंगाली कॉलोनी, बरा और सेमलपुरा के ग्रामीणों को वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम, वनाग्नि के कारण, उससे होने वाले नुकसान और बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समय पर सूचना, सतर्कता और सामूहिक सहभागिता से वनाग्नि की घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  राम नाम से कांग्रेस का विरोध पुराना, वीबी जी रामजी योजना मनरेगा से बेहतर….

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों तथा वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण और वनों को आग से बचाने की सामूहिक प्रतिज्ञा भी ली। कार्यक्रम में शिरीन संजय पंडित, IFS, प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी बाराकोली रेंज, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, सभासद, अन्य जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और बाराकोली रेंज के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

वन विभाग ने कहा कि इस तरह के जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, ताकि वनों की सुरक्षा के साथ-साथ मानव–वन्यजीव संघर्ष को कम किया जा सके और पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप दिया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी: स्कूली परीक्षा चुनौती नहीं, परिपक्व होने का एक पड़ाव….