उत्तराखण्ड ज़रा हटके टनकपुर

टनकपुर में गूंजा विकास का संदेश, सीएम धामी ने बढ़ाया धार्मिक पर्यटन…. 

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर – पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को टनकपुर दौरे के दौरान शारदा घाट पर शारदा कॉरिडोर के शिलान्यास समारोह और पारंपरिक माघ खिचड़ी कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन विकास को नई दिशा देने वाली कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने टनकपुर में कुल 954.46 लाख रुपये और 30,975.89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें शारदा घाट पर बनने वाले 107 करोड़ रुपये के कार्य प्रमुख हैं, जो प्रथम चरण में पूरे किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 19 लाख मतदाता खतरे में, मैपिंग से बाहर रहने पर कट सकता है वोट….

शारदा कॉरिडोर में होंगे ये प्रमुख कार्य

मुख्यमंत्री ने बताया कि शारदा कॉरिडोर के तहत—

  • करीब 500 मीटर लंबा भव्य घाट
  • बाढ़ से सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार और गेट
  • पैदल मार्ग, चेंजिंग रूम
  • यात्री विश्राम शेड, आधुनिक लाइटिंग
  • कर्म हरि पाठशाला और आध्यात्मिक जोन
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड दौरे पर भावुक पल: गांव में बच्चों ने किया सीएम योगी का स्वागत….

जैसी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और टनकपुर धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित होगा।

माघ खिचड़ी कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग

शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री ने माघ खिचड़ी कार्यक्रम में हिस्सा लिया और स्थानीय लोगों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखते हैं और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अब बिना ढके नहीं चलेंगे खनन वाहन, डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास जताया कि शारदा कॉरिडोर के निर्माण से न केवल क्षेत्र की धार्मिक पहचान मजबूत होगी, बल्कि रोजगार, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा लाभ मिलेगा।