उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट….

ख़बर शेयर करें -

देहरादूनउत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 2 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। लंबे समय बाद 23 जनवरी को हुई बारिश और बर्फबारी के बाद अब एक बार फिर प्रदेश के कई इलाकों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, चंपावत, अल्मोड़ा और ऊधम सिंह नगर जिलों के लिए ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हज से सकुशल लौटे उत्तराखण्ड के 408 जायरीन, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

मौसम केंद्र के अनुसार 28 जनवरी को कुमाऊं मंडल के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और 2500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि गढ़वाल मंडल के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

आगामी सात दिनों के पूर्वानुमान के तहत 29 और 30 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। 31 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं 1 और 2 फरवरी को भी राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील, एसआईआर अभियान पर विशेष बैठक

मौसम विभाग ने 27 और 28 जनवरी के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी से सड़कों के बंद होने की आशंका है। ऐसे में जेसीबी मशीनों और स्नो कटर की आवश्यकता पड़ सकती है। साथ ही तेज हवाएं और ओलावृष्टि भी नुकसान पहुंचा सकती हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने जारी किया एडवाइजरी, सफर से पहले जान लें डायवर्जन प्लान