उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

बुजुर्गों के संग नववर्ष का स्वागत, विरासत वृद्ध आश्रम में भावनात्मक आयोजन….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – नववर्ष 2026 का स्वागत हल्द्वानी स्थित विरासत वृद्ध आश्रम में अत्यंत श्रद्धा, स्नेह और आत्मीय वातावरण के बीच किया गया। नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एंटी करप्शन फोर्स के प्रदेश महासचिव शत्रुघ्न पांडे ‘डिंपल’ की पहल पर आश्रम में निवासरत बुजुर्गों के साथ नया साल मनाया गया, जहां सेवा, सम्मान और संवेदना का सुंदर संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक हनुमान चालीसा और भजनों के पाठ से हुई। भक्ति संगीत के साथ बुजुर्गों ने पूरे मनोयोग से भाग लिया, जिससे आश्रम परिसर भक्तिमय और उल्लासपूर्ण माहौल से भर गया। बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान और अपनापन साफ झलक रहा था, जिसने इस आयोजन को भावनात्मक रूप से विशेष बना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हीटवेव को देखते हुए स्कूलों की नई टाइमिंग जारी, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय

इस अवसर पर शत्रुघ्न पांडे ‘डिंपल’ ने बुजुर्गों से संवाद कर उनका हालचाल जाना और उनके अनुभवों को सुना। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके साथ समय बिताना, उन्हें सम्मान व स्नेह देना हम सभी का नैतिक दायित्व है। ऐसे आयोजन समाज को अधिक मानवीय और संवेदनशील बनाने की दिशा में प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों को सम्मानित भी किया गया और उनके साथ आत्मीय क्षण साझा कर नववर्ष की खुशियाँ मनाई गईं। विरासत वृद्ध आश्रम की संचालक शशि सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बुजुर्गों को मानसिक संबल मिलता है और उन्हें यह एहसास होता है कि समाज आज भी उनके साथ खड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल सीमा पर बाढ़ के खतरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने किया निरीक्षण

कार्यक्रम में उपस्थित दीप्ती चुफाल ने कहा कि बुजुर्गों के साथ नया साल मनाना अपने आप में एक भावनात्मक अनुभव है। उनके आशीर्वाद और मुस्कान ही ऐसे आयोजनों की सबसे बड़ी सफलता है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मरीजों को फल वितरित, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर पुनम आर्या, दीप्ती चुफाल, डिंपल पांडे, प्रशांत श्रोतरिया, प्रसन्न जोशी, लक्ष्मण आर्या, भवानी बिष्ट, नंदा सेंट, पुष्कर सिंह मेहरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी कदम बताया।

नववर्ष 2026 का यह स्वागत कार्यक्रम नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एंटी करप्शन फोर्स की सामाजिक प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बना, जिसमें बुजुर्गों के प्रति सम्मान, सेवा और संस्कार का भावपूर्ण संदेश समाज को दिया गया