उत्तराखण्ड ज़रा हटके

कैंची धाम से लेकर देवीधूरा तक सौंदर्यीकरण जारी, राज्य पर्यटन में नई उड़ान की तैयारी….

ख़बर शेयर करें -

भीमताल – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में विकास और स्वरोजगार की योजनाओं के असर से अब रिवर्स पलायन 44% तक बढ़ गया है, यानी अब लोग गांवों की ओर लौट रहे हैं। साथ ही, प्रदेश में बेरोजगारी दर में 4.4% की गिरावट दर्ज की गई है।

सीएम धामी रविवार को भीमताल के लेटीबुंगा में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अब सीधे गांवों और महिलाओं तक पहुँच रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़े हैं।

यह भी पढ़ें 👉  72 टुकड़े, डीप फ्रीजर और खौफनाक सच अनुपमा हत्याकांड में उम्रकैद बरकरार….

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में होमस्टे योजना, हाउस ऑफ हिमालयाज मिशन, और स्टेट मिलेट मिशन जैसी योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती दे रही हैं। उन्होंने कहा —
“हमारा लक्ष्य है कि पहाड़ से पलायन रुके नहीं, बल्कि लोग अपने गांव लौटकर स्वरोजगार अपनाएं। महिलाएं अब पहाड़ी उत्पादों के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं।”

सीएम धामी ने यह भी बताया कि सरकार राज्य के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से जोड़ने में जुटी है। उन्होंने कहा कि कैंची धाम, मुक्तेश्वर धाम, नैना देवी मंदिर, देवीधूरा और अन्य मंदिरों का सौंदर्यीकरण तेजी से किया जा रहा है, जिससे धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूल जाते छात्र पर भालू का हमला, दोस्त की बहादुरी से बची जान….

मुख्यमंत्री ने राज्य की शिक्षा और प्रशासनिक पारदर्शिता पर भी जोर देते हुए कहा कि उत्तराखंड देश के नीति आयोग के एसडीजी इंडेक्स में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया, जिसके बाद 100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल भेजा गया और 200 से अधिक भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की गई।

सीएम धामी ने कहा कि अब तक 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं और आने वाले महीनों में और भी बड़ी संख्या में भर्तियां पूरी होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  हर जिले में बनेगा वन्यजीव बंध्याकरण केंद्र, मानव-वन्यजीव संघर्ष पर सरकार की बड़ी पहल सीएम धामी….

विधायक राम सिंह कैड़ा के काम की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे क्षेत्र की समस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय रहते हैं। उन्होंने बताया कि भीमताल से चांफी–पदमपुरी–धानाचूली–मोतियापाथर–देवीधूरा सड़क के पुनर्निर्माण व सुधारीकरण के लिए ₹9.50 करोड़ की स्वीकृति दी जा चुकी है।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिपं अध्यक्ष दीपा दरमवाल, ओखलकांडा प्रमुख केडी रुवाली, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, कमलेश कैड़ा, मनोज शाह, देवेंद्र ढैला, नितिन राणा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।