उत्तराखण्ड ज़रा हटके

IFS रंजन कुमार मिश्र को उत्तराखंड वन विभाग की कमान….

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार ने 1993 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी रंजन कुमार मिश्र को राज्य का नया प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) नियुक्त किया है। राज्यपाल ने उनकी पदोन्नति को मंजूरी देते हुए उन्हें सर्वोच्च वेतनमान लेवल-17 (₹2,25,000) में तैनाती की स्वीकृति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जंगलों में आग का कहर, धधकते जंगल और बढ़ता प्रदूषण

रंजन कुमार मिश्र वर्तमान में प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) के पद पर कार्यरत थे। पूर्व विभाग प्रमुख समीर सिन्हा के सेवानिवृत्त होने के बाद अब विभाग की बागडोर मिश्र संभालेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की मासिक समीक्षा बैठक: आचरण, पारदर्शिता और समयबद्ध विवेचना पर सख्त निर्देश

मिश्र वन संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन और पर्यावरणीय परियोजनाओं में लंबे अनुभव वाले अधिकारी माने जाते हैं। उनकी नियुक्ति से वन विभाग में नई दिशा, सक्रियता और नीतिगत सुधारों की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में पान मसाला कारोबार पर छापेमारी में सामने आई लाखों की अनियमितता,GST की निगरानी तेज