उत्तराखण्ड ज़रा हटके सितारगंज

सितारगंज : नशे के खिलाफ बच्चों और शिक्षकों ने निकाली रैली, लिया संकल्प….

ख़बर शेयर करें -

सितारगंज – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में सितारगंज क्षेत्र में नशा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम नालसा योजना–2015 (नशीली दवाओं के दुरुपयोग से पीड़ित व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं) के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज शक्ति फार्म और ग्रीनबड पब्लिक स्कूल सितारगंज में संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  अब कुमाऊं के छात्रों को नहीं जाना पड़ेगा महानगर, ₹2500 करोड़ के एआई कैंपस से मिलेगा वैश्विक मंच

इस दौरान पैनल अधिवक्ताओं और विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने लगभग 70 से 75 बच्चों और शिक्षकों को नशे से होने वाले शारीरिक व मानसिक नुकसान, तनाव और इसके सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के तहत नशा मुक्ति रैली भी निकाली गई। साथ ही, डीएलएसए की ओर से दी जाने वाली निशुल्क विधिक सेवाओं एवं नालसा टोल-फ्री नंबर 15100 की जानकारी भी साझा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ईद और पर्यटन सीजन को लेकर नैनीताल पुलिस की नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू

इस जागरूकता अभियान में तकनीकी कार्यकर्ताओं सहित दोनों स्कूलों के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम का आयोजन टीम संख्या 10 और 11, तहसील सितारगंज की ओर से किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शांति और भाईचारे के साथ मनाएं बकरीद : पुलिस-प्रशासन की अपील