उत्तराखण्ड ज़रा हटके बागेश्वर

पौंसारी आपदा: 90 घंटे बाद भी दो ग्रामीण लापता, मलबे में जारी तलाश….

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर – पौंसारी आपदा को गुज़रे 90 घंटे से अधिक हो चुके हैं, लेकिन अब भी मलबे के ढेर में जिंदगी की तलाश थमी नहीं है। तीन किलोमीटर तक पसरे मलबे के बीच गिरीश और पूरन चंद्र की खोज में जवान दिन-रात जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दुष्कर्म मामले से जुड़े होटल पर चला प्रशासन का शिकंजा, संयुक्त टीम ने की सीलिंग

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की संयुक्त टीमों के 50 से अधिक जवान लगातार राहत-बचाव अभियान चला रहे हैं। भारी मलबे और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद तलाशी अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में ऑपरेशन प्रहार का असर, न्यायालय से फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार

स्थानीय लोग राहत दलों के साथ खड़े हैं और उम्मीद लगाए हुए हैं कि लापता ग्रामीणों का जल्द ही सुराग मिलेगा। प्रशासन ने भी साफ कहा है कि जब तक खोज पूरी नहीं हो जाती, ऑपरेशन लगातार चलता रहेगा।