उत्तराखण्ड ज़रा हटके लालकुआं

मतदान में फर्जीवाड़ा और मारपीट का मामला, 150 से ज्यादा लोगों पर मुकदमा….

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान मोटाहल्दू के जयपुर खीमा पोलिंग बूथ पर फर्जी मतदान को लेकर हुआ बवाल अब कानूनी कार्रवाई में बदल गया है। पीठासीन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने 150 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रामीण उद्यमिता को पंख देने की पहल, धारी में छह गांवों में लगी चौपाल; 105 ग्रामीणों ने लिया योजनाओं का लाभ

मतदान के दिन हुआ था हंगामा

गत 28 जुलाई को पंचायत चुनाव के दौरान जयपुर खीमा बूथ पर कई लोग जब मतदान करने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके वोट पहले ही डाले जा चुके हैं। इस पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।

पीठासीन अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें 👉  परिवार की चिंता बनी पुलिस की जिम्मेदारी, दो घंटे में लापता नाबालिग को खोज लाई पुलिस

21 अगस्त को पीठासीन अधिकारी दिनेश प्रसाद ने पुलिस को तहरीर सौंपी, जिसके आधार पर चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने, मतदान दल के साथ मारपीट करने, धमकी देने और मतपेटियां छीनने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले की जांच की जिम्मेदारी हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज शंकर नयाल को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘लखपति दीदी’ से ‘करोड़पति दीदी’ बनने की ओर कदम, नैनीताल में एमयूवाई चौपाल शुरू; गांव-गांव पहुंचेगी उद्यमिता की सुविधा

पुलिस ने शुरू की जांच, जल्द होंगी गिरफ्तारियां

लालकुआं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद सभी वीडियो फुटेज की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएंगी।