उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

गौलापार में मासूम की नृशंस हत्या का खुलासा, आरोपी ने जलाने के बाद गोशाला में दफनाया सिर और हाथ….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानीहल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में मासूम की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस जांच ने सनसनी फैला दी है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने मासूम का गला रेतकर सिर को धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद उसने सिर को जलाने का प्रयास किया, लेकिन असफल होने पर कटे हुए सिर और हाथ को अपनी ही गोशाला में दफना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  होम स्टे में गर्म पानी की सुविधा नहीं मिली, भीमताल में सात संचालकों को नोटिस; तीन इकाइयों पर जुर्माना

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की पूरी कोशिश की। पहले उसने बच्चे के सिर को आग के हवाले करने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब न होने पर, शव के हिस्सों को गोशाला की मिट्टी में छुपा दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  खेत के रास्ते और गूल के विवाद में हुई मारपीट का खुलासा,ऑपरेशन प्रहार के तहत चार आरोपी गिरफ्तार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के सभी तथ्यों की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद हत्या के पीछे का कारण और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी सामने आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस का शिकंजा, मुखानी में 121.95 ग्राम स्मैक के साथ 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार

इलाके में दहशत और आक्रोश

इस जघन्य अपराध से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है।