उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

02 अलग-अलग चैन स्नेचिंग की घटनाओं का सफल अनावरण, 03 अभियुक्त गिरफ्तार, लूटा गया माल बरामद….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी थाना हल्द्वानी क्षेत्र अंतर्गत चौकी टीपी नगर एवं चौकी मंडी क्षेत्र में 02 अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं से चैन स्नेचिंग की घटनाएं घटित हुई थीं, जिनमें अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा महिलाओं के गले से पेंडेंट झपट कर फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना हल्द्वानी में 02 अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा इन घटनाओं को अत्यंत गम्भीरता से लेते हुए त्वरित अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया। एसपी सिटी श्री प्रकाश चन्द्र एवं सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी राजेश यादव के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल विजय दिवस पर गूंजा शौर्य का जयघोष, वीरों के सम्मान में एकजुट हुआ हल्द्वानी

घटनास्थलों के आसपास और रुद्रपुर, गदरपुर, लालकुआं, पंतनगर क्षेत्र में स्थित लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। इसके अतिरिक्त मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए पूर्व में लूट की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों से पूछताछ की गई।

सतत प्रयासों के फलस्वरूप अप्रैल 2025 को टांडा बैरियर से चैन स्नेचिंग की दोनों घटनाओं में संलिप्त 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट का माल बरामद किया गया। साथ ही घटना में लूट का माल बरामद किये जाने हेतु पुलिस कस्टडी रिमाण्ड लिया गया तथा अभियुक्तों की निशानदेही पर एक ज्वैलर को भी गिरफ्तार किया गया, जिसने लूटे गए आभूषणों को खरीदकर अपराध में सहयोग किया था।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में नहीं होगी लापरवाही, डीएम ललित मोहन रयाल

पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि हम बाईक का नम्बर निकालकर कम भीड़-भाड़ वाले स्थानों में अकेली महिला व बुर्जुर्गो को तारगेट कर चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देते हैं, उसके बाद रामपुर में एक ज्वैलर्स को बेचकर अर्जित धनराशि को आपस में बॉट लेते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

  1. फिरोज गांधी पुत्र नन्द राम निवासी पदमपुर थाना मिलक, जनपद रामपुर (पूर्व में 4 आपराधिक मुकदमों में संलिप्त)
  2. मुन्ना उर्फ चुना पुत्र दुनी, निवासी आगापुर ज्वालानगर, थाना सिविल लाइन, रामपुर सिविल लाईन रामपुर का हिस्ट्रीशीटर
  3. उमेश रस्तोगी पुत्र बनवारी लाल, निवासी ज्वालानगर, संचालक केआर ज्वेलर्स, थाना सिविल लाइन, रामपुर
यह भी पढ़ें 👉  शौर्य, साहस और बलिदान को सलाम, कारगिल के अमर वीरों को नैनीताल पुलिस की श्रद्धांजलि

बरामदगी-

  • लूटे गए सोने के 02 पेंडेंट
  • पल्सर बाईक काले रंग की यूपी-22के8487

पुलिस टीम-

1- राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी

2- उ0नि0 प्रेम विश्वकर्मा चौकी प्रभारी मण्डी

3- उ0नि0 गौरव जोशी कोतवाली हल्द्वानी

4- का0 ललित मेहरा

5- का0 अरुण राठौर

6- का0 अनिल टम्टा

एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500/रूपये के ईनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

एसएसपी नैनीताल का संदेश- 

जनपद नैनीताल पुलिस महिलाओं के विरुद्ध घटित किसी भी अपराध को कतई सहन नहीं करेगी। अपराधियों को हर हाल में चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त विधिक कार्यवाही की जाएगी। आमजन की सुरक्षा हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है।