उत्तराखण्ड ज़रा हटके पौड़ी

गुमखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाई में गिरा वाहन…….

ख़बर शेयर करें -

सतपुली- पौड़ी।24.01.2025 को समय प्रातः 03:30 बजे थाना सतपुली पर सूचना प्राप्त हुई कि एक वाहन सतपुली – गुमखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाई में गिर गया है। इस सूचना पर श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक महोदया कोटद्वार, श्रीमान एसडीएम महोदय सतपुली, थाना सतपुली  पुलिस टीम एवं SDRF सतपुली राहत एवं बचाव कार्य हेतु राहत उपकरण सहित घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें 👉  सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल लेने पहुंचे सांसद अजय भट्ट

 

घटनास्थल पर जाकर जानकारी प्राप्त हुई कि वाहन संख्या UP20CQ 1330 टाटा पंच जो कोटद्वार से सतपुली की तरफ आ रहा था थाना सतपुली अंतर्गत होटल न्यार वैली के समीप लाभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। वाहन में कुल 03 व्यक्ति (male) सवार थे जिन्हें रेस्क्यू कर घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस की मदद से हंस हॉस्पिटल, सतपुली में एडमिट करवाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  "खेत में उतरे सीएम धामी, गोबर की खाद डालकर प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान"

नाम पता घायल

  1. नरेंद्र सिंह पुत्र श्री मुकुंदी लाल, उम्र 44 वर्ष, नि0 ग्राम चमाली, ब्लॉक – एकेश्वर, पो0ओ0 सतपाली (राजस्व क्षेत्र) जनपद पौड़ी गढ़वाल। (PRD जवान)
  2. भूपेंद्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, उम्र 27 वर्ष, नि0 पूरनपुर (मुर्तजापुर), नजीबाबाद, जनपद बिजनौर, उ0प्र0
  3. उत्कर्ष सैनी पुत्र श्री राजीव भारती सैनी, उम्र 26 वर्ष, नि0 अकबरपुर चौराहा, नियर – ग्रीन फील्ड स्कूल के सामने, समीपुर, कोतवाली नजीबाबाद, उ0प्र0 के रहने वाले है।उक्त घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में सट्टे की खाई-बाड़ी करते पकड़ा गया युवक, नकदी और पर्चियां बरामद