उत्तराखण्ड ज़रा हटके रामनगर

यहां किशोरी ने 20 युवकों को बना दिया HIV का रोगी, इतने युवक आए थे नशेड़ी नाबालिग के संपर्क में

ख़बर शेयर करें -

रामनगर- गूलरघट्टी इलाके में एचआईवी संक्रमित किशोरी ने 17 माह में करीब 20 युवकों को एड्स की राह पर पहुंचा दिया। शरीर सुस्त पड़ने पर अस्पताल पहुंचे इन युवकों की जांच हुई तो वे भी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए। काउंसलर के सवालों के जवाब में केवल उसी किशोरी का जिक्र सामने आया। बताया कि किशोरी स्मैक की लती है, इसके लिए रुपये का इंतजाम करने के लिए वह युवकों पर डोरे डालती है। पूरे नैनीताल जिले में एचआईवी पॉजिटिव के केस बढ़े हैं,

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना-2027 में नैनीताल की भागीदारी बढ़ी, 3,982 ने कराया पंजीकरण; 1,477 के फॉर्म पूरे

 

मगर आंकड़ों पर गौर करें तो रामनगर का नाम सबसे ऊपर आ रहा है। रामनगर में 17 माह में 45 लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए। अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक एक साल में 26 नए मरीज मिले, इसके बाद अप्रैल से अक्तूबर तक 19 लोग एचआईवी संक्रमित हो चुके है। इनमें 30 पुरुष और 15 महिलाएं शामिल रही हैं। इन्हीं 30 पुरुषों में से 20 युवक इस किशोरी से संक्रमित हुए हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  बरात लेकर आया दूल्हा मंडप से भागने लगा, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय के एकीकृत परामर्श एवं परीक्षण केंद्र (आईसीटीसी) में इलाज कराने पहुंचे लोगों से काउंसलर मनीषा खुल्बे की पूछताछ में नए खुलासे हुए। पता चला कि जो युवक शादीशुदा हैं, उनकी पत्नियां भी बाद में उनसे एचआईवी संक्रमित हो गईं। आंकड़ों में शामिल 15 महिलाओं में ये भी शामिल हैं।