उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

उच्च शिक्षा ले रहे छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर, अगली कक्षा में प्रवेश के लिए नहीं भरना पड़ेगा फॉर्म…..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- उच्च शिक्षा ले रहे छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें अगले सेमेस्टर में प्रवेश लेने के लिए बार-बार फार्म भरने की जरूरत नहीं होगी। प्रवेश समिति के समक्ष मार्कशीट पेश करने और ऑनलाइन फीस भरने के बाद विद्यार्थियों को नए सेमेस्टर में प्रवेश मिल जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग समर्थ पोर्टल को अपग्रेड कर रहा है। समर्थ पोर्टल ने ऑटो प्रमोट फॉर द नेक्स्ट सेमेस्टर फीचर अपडेट किया है। अब यूजी और पीजी में प्रवेश लेने वाले छात्रों को सिर्फ प्रथम सेमेस्टर में ही प्रवेश फॉर्म भरना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, चौड़ा होगा खटीमा चौक से थारू भवन तक मार्ग

 

इसके बाद परीक्षा पास करने पर विद्यार्थी खुद ही अगले सेमेस्टर के लिए प्रमोट हो जाएंगे। अब तक छात्र-छात्राओं को पास होने के बाद दोबारा पंजीकरण कर ऑनलाइन फार्म भरना पड़ता था। अब उन्हें एडमिशन समिति को पास हुई मार्कशीट दिखाकर फीस जमा करनी होगी। इसके बाद उसे अगले समेस्टर में आसानी से प्रवेश मिल जाएगा। फेल होने पर छात्र समर्थ पोर्टल से ही बैक फार्म भरेंगे।