उत्तराखण्ड क्राइम रुद्रपुर

रुद्रपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार……

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- कोतवाली रुद्रपुर में वादी श्री अनिल सिह पुत्र बलवीर सिह निवासी वार्ड न0-02 सुनार गली गदरपुर थाना गदरपुर जनपद ऊधमसिंहनगर  ने तहरीर दी कि दिनांक 27-06-2024 को  दोपहर समय 14;35 बजे मेरा बेटा प्रशान्त सिह व सत्यम सिह अपनी कार से स्टाम्प लेने के लिए रुद्रपुर स्थित दुर्गा मंदिर धर्मशाला के पास स्टाम्प विक्रेता के पास आये थे प्रशान्त सिह स्टाम्प लेने के लिए दुकान में चला गया था जबकि छोटा बेटा सत्यम सिह गाडी में ही बैठकर इंतजार कर रहा था।

 

जैसे ही मेरा बेटा सत्यम सिह दुकान से बाहर आकर फोन पर बात कर रहा था तभी एक काले रंग की स्पलेन्डर मोटरसाईकिल से दो युवक आये जिनके मुह में कपडा लपेटा हुआ था मोटर साईकिल में पीछे बैठे युवक ने सीधे ही मोटर साइकिल से उतरकर मेरे बेटे को 02 गोली मार दी जो मेरे बेटे के पाव में लगी है। जिस संबंध में कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा एफ0आई0आर0 न0-  322/24 धारा 307/504 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। उक्त घटना अज्ञात अभियुक्त गणों द्वारा सरेआम बीच बाजार में की गई जिससे पूरे शहर में डर व भय का माहौल पैदा हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  ₹2.50 करोड़ की जनजातीय विकास निधि परियोजना से बाड़ी विकास, बकरी पालन और स्वरोजगार गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

 

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद ऊधम सिह नगर द्वारा अभियुक्तों की धर पकड़ हेतु तत्काल टीम का गठन कराया गया। जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक क्राईम जनपद उधम सिह नगर, पुलिस अधीक्षक नगर रूद्रपुर, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर के पर्यवेक्षण में टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी, सीसीटीवी कैमरों व टैक्निकल सर्विलांस के अवलोकन के आधार पर विवेचनात्मक कार्यवाही में साक्ष्य संकलन करते हुए मुखबिर की सटीक सूचना पर घटना को अन्जाम देने में मदद करने वाले तीन अभियुक्तगण

 

1- अभियुक्त वंशदीप औलख पुत्र मनमीत सिह निवासी ग्राम सिरसखेडा थाना बिलासपुर जिला रामपुर उ0प्र0 2- अभियुक्त करनजीत सन्धू पुत्र सिवेन्दर सिह निवासी संग्रामपुर थाना शाही जिला बरेली उ0प्र0 व 3- अभियुक्त मंदीप सिह रायर पुत्र तरनवीर सिह निवासी भोपतपुर सकरिया थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत उ0प्र0 को घटना की रैकी करने एंव घटना के दिन पीडित का पीछा करने वाले वाहन स्विफ्ट रजिस्ट्रेशन संख्या UK06AB8277 के साथ दि0-02.06.2024 को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि और बागवानी को नुकसान पर मंत्री कैड़ा सक्रिय, सर्वे कर मुआवजा देने की मांग

 

पूछताछ में अभियुक्त गणों द्वारा बताया कि सहज विर्क जो वंशदीप औलख का रिस्तेदार भी है और जो वर्तमान में यू0के0 में रह रहा है उसके द्वारा वंशदीप औलख को स्नैप चेट पर विडियो काल कर पीडित प्रशान्त सिह की रैकी करने के लिए कहा जिसके एवज में विदेश जाने में पैसों की व आसानी से बीजा दिलाने की मदद की बात कही। जिस पर वंशदीप औलख ने अपने दोस्त करनजीत सन्धू और मंदीप सिह रायर को राजी किया क्योकि तीनों ही अभियुक्त गणों को विदेश जाना था। करनजीत सन्धू ने रैकी के लिए अपनी कार स्विफ्ट वंशदीप औलख को दी और फिर वंशदीप औलख ने मंदीप सिह रायर के साथ सहज विर्क के बताये अनुसार दि0 27.06.2024 को प्रशान्त सिह के घर की रैकी करने चले गये ।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल की अध्यक्षता में हुई सुनवाई, तीन मामलों में समझौता तो तीन न्यायालय को भेजे गए

 

जैसे ही प्रशान्त सिह अपने घर गदरपुर से रुद्रपुर को निकला तो वंशदीप औलख और मंदीप सिह रायर उक्त स्विफ्ट कार मे  उसका पीछा करते हुए रुद्रपुर को आये। और इसकी सूचना सहज विर्क को देते रहे। प्रशान्त सिह जब दुर्गा मंदिर धर्मशाला रुद्रपुर के पास खडा था तब सहज विर्क ने सूटरो को सूचना देकर प्रसान्त सिह पर गोली चलवा दी। अज्ञात शूटरो की तलाश जारी है।जिसके लिये पुलिस की विभिन्न टीम गठित कर प्रयास किये जा रहे है मुख्य अभियुक्त सहजविर्क के विरुद्ध ठोस साक्ष्य संकलन की कार्यवाही चल रही है। अभियुक्त गणों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम-

1- अभियुक्त वंशदीप औलख पुत्र मनमीत सिह निवासी ग्राम सिरसखेडा थाना बिलासपुर जिला रामपुर उ0प्र0

2- अभियुक्त करनजीत सन्धू पुत्र सिवेन्दर सिह निवासी संग्रामपुर थाना शाही जिला बरेली उ0प्र0 व

3- अभियुक्त मंदीप सिह रायर पुत्र तरनवीर सिह निवासी भोपतपुर सकरिया थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत उ0प्र0