उत्तराखण्ड उधम सिंह नगर ज़रा हटके

जहरीली शराब कांड प्रकरण में एक्शन में आये एसएसपी उधमसिंहनगर,अधीनस्थों को दिए सख्त दिशा निर्देश…

ख़बर शेयर करें -

उधमसिंहनगर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर महोदय द्वारा हरिद्वार में हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए दिनांक 10/09/2022 की देर रात्रि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारियों, समस्त थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को निम्न दिशानिर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  नाबार्ड की पहल, वित्तीय समावेशन और ग्रामीण विकास के लिए तैयार होगी नई कार्ययोजना

1- कल प्रातः से ही सभी थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब की धरपकड़ करेंगे और अवैध शराब की भट्टियां व लहन को नष्ट कर अवैध शराब के कारोबारियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम में पार्किंग और बाईपास परियोजना से सुधरेगी यातायात व्यवस्था,कुमाऊं आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

 

2- यदि किसी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के प्रकरण सामने आते हैं तो संबंधित बीट प्रभारी, चौकी इंचार्ज व थाना प्रभारी का उत्तदायित्व तय कर कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

3- अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट व गुंडा एक्ट के तहत अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस की संवेदनशील पहल, खोया हुआ 4 वर्षीय बच्चा सुरक्षित घर पहुंचा

 

4- उपर्युक्त सभी कार्यवाहियां जनपद के समस्त पुलिस पुलिस अधीक्षकों व क्षेत्राधिकारियों के निकट पर्यवेक्षण में की जाएगी।

यह अभियान प्रत्येक दिन प्रातः से एवं लगातार जारी रहेगा।