उत्तराखण्ड ज़रा हटके पौड़ी

श्वेता चौबे ने अधीनस्थ सभी कार्मिकों को आगामी लोक सभा चुनाव में मतदान करने की दिलायी शपथ…….

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने अधीनस्थ सभी कार्मिकों को आगामी लोक सभा चुनाव में मतदान करने की दिलायी शपथ और अपने परिजनों एवं परिचितों को भी शत प्रतिशत मतदान करने हेतु किया गया प्रेरित। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत को बढाने के दृष्टिगत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे ने आज दिनांक 06.03.2024 को पुलिस लाईन पौड़ी में पुलिस लाईन,

यह भी पढ़ें 👉  SIR-2026 में नैनीताल की मतदाता सूची का होगा गहन सत्यापन, 6.93 लाख मतदाताओं में से हजारों मामलों की सुनवाई पूरी

 

पुलिस कार्यालय, फायर सर्विस, दूरसंचार, स्थानीय अभिसूचना इकाई आदि में नियुक्त समस्त कार्मिकों को शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलायी गयी। महोदया द्वारा अधीनस्थ कार्मिकों को अपने परिजनों एवं परिचितों को भी निर्भीक होकर शत प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित करने के लिये बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 370 ग्राम चरस के साथ 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

 

सभी कार्मिकों को बिना भेद भाव के निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन करवाने हेतु ड्यूटी करने हेतु भी प्रेरित किया गया। इसके अलावा जनपद के समस्त थाना/शाखा प्रभारियों द्वारा भी अधीनस्थ समस्त कार्मिकों को शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलायी गयी।