उत्तरकाशी उत्तराखण्ड ज़रा हटके

पुरोला के पूर्व विधायक राजेश जूंवाठा का निधन, उत्तरकाशी में शोक की लहर….

ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी – पुरोला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश जूंवाठा का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 49 वर्षीय राजेश जूंवाठा ने देहरादून के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही पुरोला क्षेत्र सहित पूरे उत्तरकाशी जनपद में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया गया कि वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और देहरादून में उपचाराधीन थे। चिकित्सकों के लगातार प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर अपराधियों की ‘कुंडली’ खंगाल रही नैनीताल पुलिस, 378 सिम और 361 IMEI नंबर रडार पर; ठगों पर कसा शिकंजा

राजेश जूंवाठा वर्ष 2007 में पुरोला विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। उस समय वे कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा पहुंचे थे, बाद में वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में उनकी गिनती होने लगी। उनका राजनीतिक जीवन जनसरोकारों, क्षेत्रीय विकास और आम जनता की समस्याओं के समाधान को समर्पित रहा।

वे एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता स्वर्गीय बर्फियां लाल उत्तर प्रदेश सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री रह चुके थे, जबकि उनकी माता विकासनगर नगर पालिका की पालिकाध्यक्ष रही हैं। परिवार में उनके एक भाई हैं, जो वर्तमान में एसडीएम पद पर कार्यरत हैं, तथा दो बहनें हैं। वे अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतीय क्षेत्रों में भेजे जाने वाले राशन पर प्रशासन की पैनी नजर, कमलुवागांजा गोदाम में चावल की गुणवत्ता जांची

विधायक रहते हुए राजेश जूंवाठा ने पुरोला विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी। उनकी सादगी, सहज व्यवहार और मिलनसार स्वभाव के कारण आम जनता के बीच उनकी अलग पहचान थी।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा पुलिस ने चलाया वारंट तामील अभियान, तीन वारंटियों की गिरफ्तार

उनके निधन पर भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकसंतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की है।