उत्तराखण्ड ज़रा हटके

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, 5-6 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी के आसार….

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 5 और 6 दिसंबर को पहाड़ी इलाकों में गर्जन के साथ हल्की बारिश और ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। इसके चलते शुक्रवार रात से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और प्रदेश में ठंड और बढ़ जाएगी।

 

पहाड़ी इलाकों में पारा गिरने लगा

 

1 दिसंबर को ही पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान नीचे आया है, जिससे सुबह और शाम की ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि दिन के समय मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो दिनों में पारा और गिर सकता है।

 

यह भी पढ़ें 👉  विंटर टूरिज्म, एडवेंचर और वेडिंग डेस्टिनेशन पर बोले पीएम मोदी “देवभूमि उत्तराखंड तेजी से बदल रहा है”….

 मैदानी जिलों में धुंध और कोहरा

 

हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में हल्की धुंध छाई रही। कई जिलों के लिए सुबह और शाम के समय कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। मैदानी क्षेत्रों में उथला कोहरा या कुहासा रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान दिवस पर सचिवालय में गूंजा संविधान का पाठ, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिलाई निष्ठा की शपथ….

 

 देहरादून का मौसम

 

राजधानी देहरादून में आसमान सामान्यतः साफ रहेगा।

 

अधिकतम तापमान – करीब 26°C

न्यूनतम तापमान – लगभग 9°C

 

सुबह और शाम की ठंड बढ़ने लगी है और अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है।

 

पिछले 24 घंटों में मौसम का हाल

 

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। प्रमुख जगहों का तापमान इस प्रकार रहा..

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय विद्यालय खटीमा में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को दी गई सुरक्षित जीवन की सीख….

 

देहरादून – अधिकतम 26.4°C | न्यूनतम 8.3°C

पंतनगर – अधिकतम 24.3°C | न्यूनतम 5°C

मुक्तेश्वर – अधिकतम 23°C | न्यूनतम 7.8°C

नई टिहरी – अधिकतम 20.5°C | न्यूनतम 6.4°C

 

आगे का मौसम

 

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम सामान्यतः साफ रहेगा, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में ठंडी हवाएँ तापमान को और नीचे ले जा सकती हैं।