उत्तराखण्ड ज़रा हटके

उत्तराखंड फिर हिला चमोली में 3.7 तीव्रता का भूकंप, लोगों में दहशत….

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। पर्वतीय जिले चमोली में आज सुबह 3.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में हल्की दहशत फैल गई और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप सुबह 10:27 बजे आया, जिसका केंद्र 30.19° N, 79.48° E पर तथा गहराई 5 किलोमीटर दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में एकमात्र कार्यकर्ता, जिन्हें दोबारा जिला महामंत्री की जिम्मेदारी मिली….

हालांकि राहत की बात यह है कि किसी भी तरह की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं है।

विशेषज्ञों का कहना है कि चमोली भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है, इसलिए समय-समय पर हल्के झटके महसूस होते रहते हैं। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर सतर्क निगरानी बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी ने अधिकारियों को बताया: जनसमस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता….