उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी में लगा समाधान शिविर, सैकड़ों मामलों का मौके पर निस्तारण….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानीसरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर ‘सरलीकरण, समाधान और निस्तारण’ के विजन के तहत बुधवार को नगर निगम सभागार में विशेष शिविर आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।

अपर जिलाधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में नामांतरण, राजस्व वाद, भवन मानचित्र और स्टाम्प वादों से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने यात्रा व्यवस्थाओं का किया जायजा, तीर्थयात्रियों की सुविधा सर्वोपरि….

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि शिविर के माध्यम से नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों के विरासत और नामांतरण मामलों का भी समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि पहले स्टाम्प वादों के निस्तारण के लिए लोगों को नैनीताल जाना पड़ता था, लेकिन इस शिविर के जरिए हल्द्वानी में ही इन मामलों का निस्तारण कर लोगों को राहत दी गई।

शिविर में उपजिलाधिकारी स्तर के वादों सहित भवन मानचित्र, नामांतरण और स्टाम्प से जुड़े मामलों का शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस की मुस्तैदी रंग लाई, वारंटी को किया गिरफ्तार….

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, सचिव विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, रेखा कोहली समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में आमजन ने शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराया।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में भालू ने महिला पर हमला किया, गंभीर घायल….