उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी में सड़क हादसा, चाऊमीन खा रहे युवक हुआ मृत….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – हल्द्वानी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे के पास तेज रफ्तार डंपर ने 28 वर्षीय अनिल रौतेला को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर गंभीर चोटें आईं। घायल को तुरंत एसटीएच अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  कपड़े खरीदने गए युवक पर कैंची से हमला, पांच दिन ICU में भर्ती रहा घायल….

अनिल रौतेला भवाली के रातीघाट क्षेत्र के निवासी थे और हादसे के समय ठेले पर चाऊमीन खा रहे थे। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे पर वार: चेकिंग अभियान में 59 टेट्रा पैक शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार….

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह हादसा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की जरूरत को दोबारा उजागर करता है।