उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

ओखलकांडा में पिंजरे में फंसा तेंदुआ, रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी….

ख़बर शेयर करें -

नैनीतालनैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चमोली क्षेत्र में मंगलवार सुबह वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ फंसा मिला। तेंदुए के पिंजरे में फंसने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, अवैध बहुमंजिला इमारत ध्वस्त.......

ग्रामीणों ने तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को दी, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। वन अधिकारियों के अनुसार तेंदुए को सुरक्षित रूप से रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी की जा रही है, जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक….

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे मौके पर भीड़ न लगाएं और वनकर्मियों को अपने कार्य में सहयोग दें। साथ ही क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो।