उत्तराखण्ड उधम सिंह नगर क्राइम

पुलिस को नशे के विरुद्ध मिली बड़ी कामयाबी दो नाश तस्करों को किया गिरफ्तार……

ख़बर शेयर करें -

पुलिस ने 478 ग्राम चरस के साथ 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार…..

उधम सिंह नगर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष थाना गदरपुर के नेतृत्व में थाना गदरपुर पुलिस टीम ने सोमवार को सकैनिया मोड आम के बाग के पास चैकिंग के दौरान मोटर साईकिल रजि0 नम्बर UP22AE0926 से चरस की तस्करी कर रहे दो अभियुक्तगणों (1) असद पुत्र रहीस दुल्ला खाँ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कनिष्ठ अभियंता भर्ती को लेकर बड़ी पहल – जल संस्थान ने दिया जल्द कार्रवाई का भरोसा….

 

निवासी मिलक नगरी थाना टाण्डा ज़िला रामपुर उ0प्र0 उम्र 38 वर्ष और (2) करन S/O चरन सिंह निवासी कंगनगढी थाना मिलक खानम ज़िला रामपुर उ0प्र0 के कब्जे से 478 ग्राम नाजायज चरस बरामद होने पर सांय करीब 17.50 बजे गिरफ्तार किया गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने 73 क्रिटिकल स्रोतों की कार्ययोजना तैयार करने का आदेश दिया….

बरामदगी के आधार पर थाना गदरपुर मे FIR NO. 34/2023 धारा 8/20/60 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर बदलेगा स्वरूप: दीपक बाली ने कहा जनता का विश्वास ही मेरी ताकत….