उत्तराखण्ड क्राइम पौड़ी

नशा तस्करों के इरादों को लगातार नाकाम करती पुलिस, 03 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 02 शराब तस्कर गिरफ्तार……

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- मा0 मुख्यमंत्री महोदय द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में बढते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने तथा शराब तस्करी की रोकथाम के लिये पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण: 28 अप्रैल को अगली सुनवाई.....

 

इसी क्रम में थाना पैठाणी पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग अनिल कुमार व रणजीत सिंह को ग्राम सलोन जाने वाली पगडंडी से 144 पव्वे अंग्रेजी शराब (Soulmate Black Special Whisky) के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना पैठाणी पर मु0अ0सं0-09/2024, धारा-60 (क) आबकारी अधीनियम पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही गयी।

यह भी पढ़ें 👉  इंस्पायर अवार्ड–मानक 2025–26 में बियरशिबा स्कूल के दो छात्रों का चयन….

गिरफ्तार अभियुक्तगणों का नाम पता

  1. अनिल कुमार (उम्र- 26 वर्ष) पुत्र केशलाल, निवासी- ग्राम सलोन, पैठाणी पौडी गढवाल।
  2. रणजीत सिंह (उम्र- 32 वर्ष) उर्फ रणी पुत्र नारायण सिंह, निवासी-ग्राम सलोन,पैठाणी पौडी गढवाल।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0-09/2024, धारा 60 (क) आबकारी अधिनियम।

यह भी पढ़ें 👉  गंगनहर किनारे कूड़े में मिला चार माह का भ्रूण, क्षेत्र में सनसनी.......

बरामद माल का विवरण

  1. एक प्लास्टिक के कट्टे में 1 ½ पेट्टी (कुल 72 पव्वे) ,
  2. एक गत्ते की पेट्टी में कुल 48 पव्वे
  3. एक प्लास्टिक के कट्टे में कुल 24 पव्वे  मार्का soulmate Black Special Whisky

 

पुलिस टीम

  1. अपर उपनिरीक्षक हरेन्द्र सिंह गुसाँई
  2. मुख्य आरक्षी 229 नापु0 संजय कुमार
  3. होमगार्ड 1478 ना0पु0 संदीप कुमार