उत्तराखण्ड काठगोदाम क्राइम

वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, काठगोदाम से एक वारंटी गिरफ्तार….

ख़बर शेयर करें -

काठगोदाम – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशानुसार जनपद में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा पुलिस ने अवैध चाकू के साथ युवक को किया गिरफ्तार….

पुलिस के अनुसार एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, सीओ रामनगर/हल्द्वानी सुमित पांडे के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 13 मार्च 2026 को कार्रवाई करते हुए ललित मोहन जोशी पुत्र जयदत्त जोशी निवासी नई बस्ती काठगोदाम को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में मकान कब्जाने की कोशिश, भाई समेत चार पर केस......

अभियुक्त के खिलाफ फौजदारी वाद संख्या 136/19 धारा 185/181 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत न्यायालय से वारंट जारी था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।