उत्तराखण्ड ज़रा हटके पौड़ी

पौड़ी पुलिस द्वारा स्कूल, कॉलेजों में जाकर छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम व नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में दी गयी विस्तृत जानकारी।

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को स्कूल/कॉलेजो में जाकर छात्र-छात्राओं को लगातार जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में आज दिनाँक 08.08.2024 को महिला थाना श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा हे0न0ब0ग0 वि0वि0 श्रीनगर व थाना सतपुली पुलिस टीम द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय, खैरासैण में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को महिलाओं एवं बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, मानव तस्कारी, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया व नशे के दुष्प्रभावों आदि के बारे में जानकारी दी गयी

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून अलर्ट: सीएम ने मांगी हर जिले से 24 घंटे रिपोर्ट..... 

 

एवं बताया गया कि यदि उनके साथ कोई भी व्यक्ति गलत व्यवहार या छेड़छाड़ करता है तो इस तरह की घटनाओं को कदापि नजर अंदाज न करें, इसकी सूचना तत्काल अपने परिजनों और पुलिस को देने हेतु बताया गया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं को व स्कूल स्टॉफ को भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 तीन नए संशोधित कानूनों के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  लगातार बारिश से हल्द्वानी में संकट, कोल्हापुर क्षेत्र में चेक डैम बहा, निर्माण कार्य प्रभावित….