उत्तराखण्ड क्राइम पौड़ी

नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चंद घण्टों में पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- स्थानीय निवासी पैठाणी ने थाना पैठाणी पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि संदीप पुत्र तुला लाल ने वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है जिससे वादिनी की पुत्री तीन माह की गर्भवती हो गयी है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना पैठाणी पर मु0अ0सं0 05/2024 धारा 363/376 भादवि व 5 J (ii)/6 पोक्सो एक्ट बनाम सन्दीप पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल-हल्द्वानी मार्ग तीन घंटे ठप, पहाड़ी दरकने से यात्रियों को भारी परेशानी….

 

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा अपराध नाबालिग से सम्बन्धित होने के कारण अपराध की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुये तत्काल थानाध्यक्ष पैठाणी के नेतृत्व में टीम गठित कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी कर अथक प्रयास से अभियुक्त सन्दीप को पैठाणी क्षेत्र से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी सविन बंसल का फर्राटेदार कदम – बैंक प्रबंधक पर ₹22 लाख की आरसी काटी….

पंजीकृत अभियोगः-

1- मु0अ0सं0 05/2024 धारा 363/376 भादवि व 5 J (ii)/6 पोक्सो एक्ट

नाम पता अभियुक्त-

1- सन्दीप पुत्र तुला लाल, निवासी ग्राम कन्डिल (जाजरी), थाना पैठाणी जनपद पौड़ी गढ़वाल

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण: विधायक गड़िया बोले गांवों की प्रगति से ही प्रदेश की प्रगति संभव….