उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

नैनीताल पुलिस की सख्ती, फरार वारंटियों की धरपकड़ जारी….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – जनपद में वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवे हादसा: टूटा डिवाइडर बना मौत का जाल….

प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में 25 मार्च को पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में नीतू आर्या (35 वर्ष), जितेंद्र यादव उर्फ जीतू (36 वर्ष) और दिव्यांशु गुप्ता (30 वर्ष) शामिल हैं। तीनों के खिलाफ धारा 138 एनआई एक्ट के तहत वारंट जारी थे।

यह भी पढ़ें 👉  घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट, बुजुर्ग ने 15 लोगों पर लगाए आरोप….

पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, आरती, सिमरन सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बड़ी कार्रवाई: 60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार….