उत्तराखण्ड कोटद्वार ज़रा हटके

दीपावली की रात कोटद्वार में रेस्टोरेंट में भीषण आग 20 लाख का नुकसान….

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार – दीपावली की रात कोटद्वार-निंबूचौड़ मार्ग पर सिम्मलचौड़ के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। हादसे में रेस्टोरेंट का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। गनीमत रही कि आग आसपास के इलाके में नहीं फैली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिम्मलचौड़ स्थित बावर्ची रेस्टोरेंट से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। रेस्टोरेंट की छत फूस की बनी थी, जो तेजी से आग की चपेट में आ गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी मंडी समिति में गूंजा तिवारी अमर रहें पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा अनावरण पर सभी दल हुए एकजुट….

रेस्टोरेंट स्वामी महेश कोटनाला ने बताया कि दीपावली होने के कारण रेस्टोरेंट बंद था। हालांकि, एक खाने का ऑर्डर मिलने पर वे रेस्टोरेंट पहुंचे और ऑर्डर तैयार कर उसे भिजवाने के बाद वापस चले गए। कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि रेस्टोरेंट में आग लग गई है। जब तक वे मौके पर पहुंचे, तब तक सारा सामान जल चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने दी दीपावली की शुभकामनाएं कहा, “एक दिया देश की समृद्धि के नाम जलाएं”….

घटना के समय रसोई में एक कर्मचारी मौजूद था, जो आग की लपटें देखकर समय रहते बाहर निकल आया। फिलहाल आग लगने का कारण आतिशबाजी से निकली चिंगारी मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रांजिट कैंप में पकड़ी गई देसी शराब की बड़ी खेप आबकारी विभाग ने दो तस्करों को भेजा जेल….

स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। रेस्टोरेंट मालिक ने प्रशासन से मदद की मांग की है।

मुख्य बिंदु

रेस्टोरेंट में आग से करीब 20 लाख का नुकसान

दीपावली की रात हुई घटना, आतिशबाजी से आग लगने की आशंका

कोई हताहत नहीं, समय पर आग पर पाया गया काबू