उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी: युवती का चौकी में हंगामा, परिजनों से विवाद; युवक के साथ रहने की जिद……..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानीमुखानी थाना क्षेत्र में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब लापता मिली 19 वर्षीय युवती ने पुलिस चौकी में अपने ही परिजनों से विवाद कर दिया। युवती ने मां को थप्पड़ मार दिया और पिता से भी बदसलूकी की, साथ ही एक युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। जानकारी के अनुसार अमरावती कॉलोनी निवासी युवती 26 फरवरी को अचानक लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोस में दर्जी की दुकान चलाने वाले युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

यह भी पढ़ें 👉  घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट, बुजुर्ग ने 15 लोगों पर लगाए आरोप….

जांच के दौरान पुलिस को युवती के हल्द्वानी में होने का सुराग मिला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने युवती और युवक को बरामद कर आरटीओ पुलिस चौकी लाया। गुरुवार शाम चौकी में परिजन और अन्य लोग पहुंच गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान जब परिजनों ने युवती को घर चलने के लिए कहा, तो वह भड़क गई और विवाद करने लगी। पुलिस के अनुसार युवती के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करा दिए गए हैं और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने और युवती को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। वहीं चौकी में कुछ समय तक हंगामे की स्थिति भी बनी रही, जिसे पुलिस ने संभाल लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कच्ची शराब तस्करी पर कार्रवाई, 175 पाउच के साथ युवक गिरफ्तार….