उत्तराखण्ड खटीमा ज़रा हटके

खटीमा में गन्ना किसानों का जोश मुख्यमंत्री धामी बोले, “किसानों की आय दोगुनी करना सरकार की प्रतिबद्धता”….

ख़बर शेयर करें -

खटीमा – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को अपने गृह जनपद खटीमा के दौरे पर रहे। इस दौरान क्षेत्र के किसानों ने गन्ना समर्थन मूल्य में उल्लेखनीय वृद्धि किए जाने पर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया और उनके निर्णय के लिए हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के स्वागत में किसानों ने “जय किसान, जय धामी सरकार” के नारों से पूरा माहौल उत्साहपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने मुख्यमंत्री श्री धामी को गन्ना, माल्टा, गडेरी, अदरक और शहद जैसी पर्वतीय कृषि उपज से सजी विशेष टोकरी भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें 👉  29 एकड़ रेलवे भूमि पर 4365 कब्जे — हल्द्वानी में कानूनी लड़ाई के निर्णायक मोड़ पर पहुंचा मामला….

महेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गन्ने के समर्थन मूल्य में की गई वृद्धि से प्रदेश के करीब तीन लाख गन्ना किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। उन्होंने इस निर्णय को किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड सरकार ने हाल ही में गन्ना मूल्य में ₹30 प्रति क्विंटल की वृद्धि की है। अब शीघ्र प्रजाति वाले गन्ने का समर्थन मूल्य ₹375 से बढ़कर ₹405 प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजाति वाले गन्ने का मूल्य ₹365 से बढ़कर ₹395 प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इस निर्णय के बाद उत्तराखंड अब उत्तर प्रदेश से भी अधिक गन्ना मूल्य देने वाला राज्य बन गया है, जिससे किसानों में भारी उत्साह है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में विश्व एड्स दिवस पर स्वास्थ्य विभाग और विधिक सेवा प्राधिकरण की संयुक्त पहल….

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि किसानों का आर्थिक सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है। मुख्यमंत्री ने कहा —

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी से रामनगर तक पुलिस महकमे में हड़कंप एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने देर रात किए बड़े तबादले....

“हमारा लक्ष्य है कि उत्तराखंड का हर किसान आत्मनिर्भर बने, उसकी आय बढ़े और उसकी मेहनत का पूरा सम्मान मिले।” मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकार कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों जैसे—शहद उत्पादन, मत्स्य पालन, रेशम और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में राज्य किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, संदीप कुकसाल, हरीश सुनाल, नरेंद्र मेहरा, सोबन सिंह, भैरव खोलिया, रवीन्द्र रैकुनी, आनंदमणि भट्ट सहित अनेक किसान और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।