उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी….

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देते हुए गुरुवार को देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच बहुप्रतीक्षित हवाई सेवा का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से इस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह हवाई सेवा केंद्र सरकार की UDAN योजना के तहत एलायंस एयर द्वारा 42 सीटों वाले विमान से संचालित की जा रही है। इस सेवा के शुरू होने से अब देहरादून से पिथौरागढ़ का 12 से 14 घंटे का लंबा सफर घटकर महज एक घंटे में पूरा हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले को लेकर काशीपुर प्रशासन अलर्ट, डोला यात्रा की तैयारियां तेज….

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रामनवमी के पावन अवसर पर शुरू हुई यह सेवा गढ़वाल और कुमाऊं के बीच आवागमन को आसान बनाएगी। उन्होंने इसे राज्य के लिए सामरिक और आर्थिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि UDAN योजना के तहत दूरस्थ और छोटे शहरों को हवाई नेटवर्क से जोड़कर आम लोगों को सस्ती हवाई सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही UDAN 2.0 के माध्यम से आने वाले समय में नए एयरपोर्ट और हेलीपैड भी विकसित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बड़ी कार्रवाई: 60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार….

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में राज्य में 26 हवाई मार्गों पर उड़ानें संचालित हो रही हैं और हवाई सेवाएं अब पर्वतीय क्षेत्रों के लिए जीवनरेखा बनती जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में लापरवाही का नतीजा, एक शाम में कई सड़क हादसे….

यह सेवा देहरादून से नैनी सैनी एयरपोर्ट तक नियमित रूप से संचालित होगी। सरकार अन्य दूरस्थ जिलों को भी हवाई नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में तेजी से काम कर रही है, जिससे पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।