उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी में बड़ी कार्रवाई: 60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी और हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने एक महिला तस्कर को भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में भालू ने महिला पर हमला किया, गंभीर घायल….

पुलिस टीम ने 25 मार्च को बेलबाबा क्षेत्र के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध महिला को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 203 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 60.90 लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार महिला की पहचान कनिका (40 वर्ष) निवासी शिवनगर ट्रांजिट कैंप, ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन: करोड़ों की जमीन ठगी का आरोपी गिरफ्तार….

इस सफल कार्रवाई पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को 2500 रुपये नगद इनाम देकर सम्मानित किया है।

एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी लगातार जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में शिविरों की सुरक्षा कड़ी, पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा….