उत्तराखण्ड क्राइम नैनीताल

नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन: करोड़ों की जमीन ठगी का आरोपी गिरफ्तार….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल जिले में जमीन के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के तहत चलाए जा रहे अभियान में चोरगलिया थाना पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली।

पुलिस के अनुसार, हल्द्वानी की नवाबी रोड निवासी कमला देवी समेत अन्य लोगों ने आरोपी के खिलाफ जमीन की बिक्री और रजिस्ट्री के नाम पर लगभग 1 करोड़ 44 लाख 49 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। इस संबंध में थाना चोरगलिया में FIR संख्या 08/2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धाराओं 420, 467, 468 और 471 में मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  आपात बैठक में बड़ा फैसला: बोतल-जरीकेन में नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल….

मामले में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर की सटीक सूचना और पतारसी-सुरागरसी के आधार पर पुलिस ने 24 मार्च 2026 की देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपांशु बेलवाल (31 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय नारायण दत्त बेलवाल, निवासी सुरन्दरपुर बेलवाल, गौलापार, थाना चोरगलिया, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में भालू ने महिला पर हमला किया, गंभीर घायल….

इस कार्रवाई में थाना चोरगलिया पुलिस टीम के उपनिरीक्षक सुनील गोस्वामी और हेड कांस्टेबल मलखान सिंह ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के छात्र की बेरहमी से हत्या, कैंपस विवाद बना जानलेवा….