उत्तराखण्ड नैनीताल

नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर बड़ा हादसा टला, कार पर गिरा बोल्डर; दो घायल….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताललगातार हो रही बारिश से नैनीताल जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के चलते पहाड़ियों से बोल्डर गिरने का सिलसिला जारी है, जिससे हादसों का खतरा और बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच….

शनिवार को नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया। अचानक पहाड़ी से गिरा बोल्डर एक कार के ऊपर आ गिरा। गनीमत रही कि कार में सवार दो यात्री बाल-बाल बच गए। हालांकि दोनों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  खनस्यूं में चरस तस्करी का खुलासा, 202 ग्राम के साथ दो युवक गिरफ्तार......

लगातार हो रही बारिश से हाईवे के कई हिस्सों में बोल्डर गिरने की घटनाएँ सामने आ रही हैं। प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों को सतर्कता बरतने की अपील की है।